Hartalika Teej 2025 Sargi Time: आज तीज की सरगी कितने बजे होगी? जानें हरतालिका तीज सरगी टाइम 2025

हरतालिका तीज सरगी समय 2025 (pic credit: AI)
Hartalika Teej 2025 Sargi Timing in India: हरतालिका तीज का त्योहार आज है। करवा चौथ की तरह तीज पर भी सरगी का खास महत्व होता है। सरगी के साथ ही इस त्योहार की शुरुआत होती है। सरगी खाने के भी खुछ खास नियम होते हैं, यहां उन नियम के बारे में बताया गया है। साथ ही यहां सरगी का शुभ समय भी बताया गया है। मुहूर्त के हिसाब से ही सरगी खाने का विधान है। यहां से आप सरगी का मुहूर्त, महत्व और सरगी के नियम के बारे में विस्तार से जानें।
सरगी का शुभ समय (Hartalika Teej Sargi Time 2025)
हरतालिका तीज व्रत में सरगी के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:27 बजे से 5:12 बजे तक रहने वाला है।
हरतालिका तीज सरगी नियम (Hartalika Teej Sargi Rules)
- महिलाओं को हमेशा स्नान करने के बाद ही सरगी खानी चाहिए।
- सरगी में खासतौर से मिठाई, मेवा का सेवन किया जाता है।
- सरगी में फल, जूस, खीर आदि का सेवन करना भी सही माना जाता है।
- सरगी में नारियल पानी लेने से शरीर में पानी की कमी नहीं महसूस होती है।
- गलती से भी नमक वाले भोजन सरगी में नहीं करना चाहिए।
- सरगी हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में होती है। इसलिए मुहूर्त का ध्यान रखें।
सरगी का महत्व (Hartalika Teej Significance)
हरतालिका तीज व्रत के दिन महिलाएं भोजन और पानी नहीं पीती हैं। ऐसे में सरगी शरीर को ताकत देती है। साथ ही सरगी को शुभ और पवित्र माना जाता है। सरगी को शिव-पार्वती का आशीर्वाद माना जाता ह।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूच...और देखें

Jitiya Vrat 2025 Date Time (जितिया व्रत कब है 2025 में ) LIVE: कब है जितिया व्रत? किस दिन किया जाएगा नहाय-खाए, कब होगा पारण? पूजा विधि से कथा तक, जानें सबकुछ

Pitru Paksha Me Kya Kare Kya Na Kare: क्या पितृ पक्ष में झाड़ू खरीदना चाहिए? मंदिर जा सकते हैं या नहीं? जानें पितृ पक्ष में क्या करें क्या ना करें

जितिया व्रत में क्यों खाई जाती मछली? शाकाहारी महिलाएं मछली की जगह क्या खाती हैं? जानें इसके पीछे का धार्मिक रहस्य

क्या है पंचबलि कर्म? क्यों गाय, कौआ, कुत्ते को कराया जाता है भोजन, जानें श्राद्ध में पंचबिल का महत्व और इसे करने का सही तरीका

11 सितंबर के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के संयोग, गुलिक काल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक सबकुछ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited