Super Blue Moon 2023: आसमान में दिखा 'सुपर ब्लू मून' का अद्भुत नजारा, Video देखकर दिल खुश हो जाएगा

देश के कई हिस्सों से सुपर ब्लू मून की तस्वीरें सामने आई हैं
Super Blue Moon News: 30 अगस्त यानी बुधवार को सावन मास की पूर्णिमा तिथि है, अमूमन पूर्णिमा के दिन चांद सबसे ज्यादा चमकीला दिखता है, लेकिन इस बार का पूर्णिमा खास है इसकी वजह है कि देश के कई हिस्सों से सुपर ब्लू मून की तस्वीरें (Super Blue Moon Images) सामने आई हैं, जिसमें चांद बेहद चमकदार रूप में दिखाई दे रहा है।
इस साल दिखेंगे तीन और Supermoon नजारे, जानिए क्या होता है सुपरमून, क्यों दिखता है चंद्रमा सबसे बड़ा
बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में ये खास नजारा दिखाई दे रहा है। इससे पहले बीती 1 अगस्त को फुल मून का नजारा दिखाई दिया था विशेषज्ञों के मुताबिक इसके बाद हमें 2037 तक सुपर ब्लू मून नहीं दिखाई देगा ऐसा कहा जा रहा है।
चंद्रमा चक्कर लगाते हुए पृथ्वी के काफी नजदीक आता है
खगोल शास्त्रियों के मुताबिक चंद्रमा चक्कर लगाते हुए पृथ्वी के काफी नजदीक आता है तब आसमान में ये दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। पृथ्वी के करीब होने के कारण चंद्रमा अपने सामान्य आकार से 14 फीसदी बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिख रहा है।
ब्लू मून एक खगोलीय घटना है
गौर हो कि ब्लू मून एक खगोलीय घटना है यह उस वक्त होती है जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है, खगोल शास्त्र के मुताबिक दो पूर्णिमा के बीच में 29.5 दिन का गैप होता है।
क्या होता है सुपरमून?
सुपरमून वह समय होता है जब पूर्णिमा चंद्रमा के अंडाकार पथ में उस बिंदु के साथ मेल खाती है जहां यह हमारे ग्रह के सबसे नजदीक पहुंचता है। नजदीक होने के कारण यह रात के आकाश में बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसकी हैरान कर देने वाली सुंदरता सभी को मंत्रमुग्ध कर देती है। पृथ्वी से निकटता खगोलविदों को चंद्रमा का करीब से अध्ययन करने का मौका देती है क्योंकि कई देश चंद्रमा की दुनिया में नए मिशन शुरू करते हैं। करीब आने के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से केवल 357,418 किमी दूर रह जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टेक एंड गैजेट्स (Tech-gadgets News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रवि वैश्य 'Times Now नवभारत' डिजिटल के 'न्यूज डेस्क' में Assistant Editor के रूप कार्यरत हैं, 'खबरों के संसार' में काम करते हुए करीब 20 साल से ज्यादा ...और देखें

फेस्टिव सीजन में खुले रखें आंख-कान, सस्ते के चक्कर में खरीदारी करना पड़ सकता है भारी, न करें ये गलतियां

50MP कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन के साथ Sony Xperia 10 VII लॉन्च, 5000mAh बैटरी का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत

200MP कैमरा फोन के साथ वीवो अक्टूबर में करेगा बड़ा धमाका, जल्द लॉन्च होगी Vivo X300 सीरीज

Amazon Great Indian Festival सेल से पहले शुरू हुई खास डील, जानिए बंपर ऑफर्स और फायदे

Samsung के Galaxy Tab S10 Lite की भारत में सेल हुई शुरू, इसमें मिलेगी एक साथ कई प्रीमियम फीचर्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited