Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 6 नए IPO, SME कैटेगरी के होंगे 5 पब्लिक इश्यू, सोमवार से मिलेगा मौका

आ रहे हैं 6 नए IPO
- आ रहे 6 नए IPO
- 5 होंगे एसएमई कैटेगरी के
- एक IPO मेनबोर्ड का
Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 6 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें समय प्रोजेक्ट सर्विसेज, पाटिल ऑटोमेशन, एपेलटोन इंजीनियर्स, इन्फ्लक्स हेल्थटेक, अरिसिनफ्रा सॉल्यूशंस और मायाशील वेंचर्स के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। इनमें से केवल अरिसिनफ्रा सॉल्यूशंस का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा, बाकी के पांचों आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
ये हैं Samsung के जून 2025 में खरीदने लायक 6 दमदार स्मार्टफोन, कीमत जान कहेंगे वाह !
प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत जरूरी डिटेल
IPO का नाम | कब खुलेगा | कब होगा बंद | प्राइस बैंड | लॉट साइज |
समय प्रोजेक्ट सर्विसेज | 16 जून | 18 जून | 32-34 रु | 4000 शेयर |
पाटिल ऑटोमेशन | 16 जून | 18 जून | 114-120 रु | 1200 शेयर |
एपेलटोन इंजीनियर्स | 17 जून | 19 जून | 125-128 रु | 1000 शेयर |
इन्फ्लक्स हेल्थटेक | 18 जून | 20 जून | 91-96 रु | 1200 शेयर |
अरिसिनफ्रा सॉल्यूशंस | 18 जून | 20 जून | 210-220 रु | 67 शेयर |
मायाशील वेंचर्स | 20 जून | 24 जून | 44-47 रु | 3000 शेयर |
क्या होता है IPO
IPO का मतलब है "इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग" (Initial Public Offering)। ये किसी कंपनी द्वारा जनता को पहली बार शेयर जारी करने की प्रोसेस होती है। इसका मुख्य उद्देश्य कंपनी के लिए पैसा जुटाना होता है, ताकि वह अपने कारोबार का विस्तार कर सके, लोन चुका सके, या अन्य प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सके।
IPO के बाद, कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है, और उसके शेयर सार्वजनिक रूप से कारोबार के लिए उपलब्ध होते हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब...और देखें

TATA ग्रुप की इस कंपनी में मिलेगा निवेश का मौका, अक्टूबर में आएगा 17,000 करोड़ रुपये का IPO

सोने का भाव आज का 11 सितंबर 2025: सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

दिल्ली में खरीदें सस्ता फ्लैट, सिर्फ 9 लाख रुपये से कीमत शुरू, पढ़ें हाउसिंग स्कीम की पूरी डिटेल

Share Market Closing: शेयर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ तो निफ्टी 25000 के पार हुआ बंद

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर आया नया अपडेट, मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कही ये बात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited