Why Stock Market Is Down: शेयर बाजार में भूचाल! सेंसेक्स-निफ्टी धराशाई, क्या आपका पैसा भी डूबा?

Share Market Crash (Pic Credit: iStock)
Why Stock Market Is Down: 25 जुलाई शेयर शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित होता दिख रहा है। दरअसल, कारोबारी सत्र के आखिरी दिन 25 जुलाई को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। सुबह से ही बाजार लाल निशान में खुला और जैसे-जैसे दिन बढ़ा, गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स 650 अंक गिर गया और निफ्टी 200 अंक टूटकर नीचे फिसल गया। भारत-यूके ट्रेड डील की खबर से बाजार को सहारा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके उलट देखने को मिले।
क्या हुआ बाजार में?
बाजार की शुरुआत ही कमजोर रही। सेंसेक्स 650 अंक गिरकर 81,520 के आसपास आ गया, जबकि निफ्टी 200 अंक फिसलकर 24,840 पर ट्रेड करता नजर आया। ये गिरावट इसलिए और चौंकाने वाली रही क्योंकि एक दिन पहले ही भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हुआ था। निवेशकों को उम्मीद थी कि इससे बाजार को मजबूती मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह के समय ही बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, रिलायंस, पावर ग्रिड और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में करीब 6% तक की गिरावट आई। सिर्फ बड़ी कंपनियां ही नहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव बना रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.42% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% लुढ़क गया।
ये भी पढ़ें: एक साल में 1 लाख को बना दिया 1,31,31,818 रुपए, क्या है इस स्टॉक में खास?
किन शेयरों में गिरावट आई?
बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई। बजाज फाइनेंस, रिलायंस, टाटा स्टील, कोटक बैंक जैसे शेयरों में 6% तक गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.42% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% टूट गए।
निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे!
बीते 2 कारोबारी सत्र में शेयर बाजार 1200 अंक से ज्यादा टूट चुका है। सिर्फ दो दिनों में निवेशकों को करीब ₹7 लाख करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 23 जुलाई को ₹460.35 लाख करोड़ था, जो घटकर अब लगभग ₹453 लाख करोड़ रह गया है। अकेले शुक्रवार को ही बाजार से ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा की पूंजी मिट गई, क्योंकि पिछले कारोबारी सत्र में यह आंकड़ा ₹458.11 लाख करोड़ था।
गिरावट की वजहें क्या हैं?
- कुछ कंपनियों के खराब तिमाही नतीजों ने निवेशकों की भावनाएं कमजोर कीं।
- ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिले।
- FTA डील के लॉन्ग टर्म फायदों पर निवेशक सतर्क हैं।
- कच्चे तेल की कीमतें चढ़ी हैं और वैश्विक ट्रेड में तनाव है।
- FII यानी विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारी बिकवाली की और 4,200 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
लखनऊ शहर से आने वाली रिचा त्रिपाठी ने नोएडा में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर कॉपी एडीटर हैं। रिचा 7 साल से मीडि...और देखें

TATA ग्रुप की इस कंपनी में मिलेगा निवेश का मौका, अक्टूबर में आएगा 17,000 करोड़ रुपये का IPO

सोने का भाव आज का 11 सितंबर 2025: सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

दिल्ली में खरीदें सस्ता फ्लैट, सिर्फ 9 लाख रुपये से कीमत शुरू, पढ़ें हाउसिंग स्कीम की पूरी डिटेल

Share Market Closing: शेयर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ तो निफ्टी 25000 के पार हुआ बंद

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर आया नया अपडेट, मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कही ये बात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited