नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज

नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन (फाइल फोटो- PTI)
नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। नागालैंड राजभवन के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुखी हूं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य और मणिपुर व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जन कल्याण के लिए कार्य किया। तमिलनाडु और देश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"
ला गणेशन का राजनीतिक करियर
1945 में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में जन्मे एल गणेशन ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के माध्यम से अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की थी। अपने संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाने वाले एल गणेशन तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष बने और बाद में राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। तमिलनाडु में भाजपा का आधार बढ़ाने के लिए वह पार्टी में शामिल हुए, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश संगठन महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर पार्टी के लिए काम किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत हैं और उन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। पटना से ताल्लुक रखने वाले शिशुपा...और देखें

जमानत और अग्रिम जमानत याचिकाओं पर दो माह में हो फैसला; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

'खुशी है PM मोदी मणिपुर में...', प्रियंका गांधी वाड्रा के बदले सुर; पर दौरे को लेकर कह दी यह बात

Manipur: बारिश न रोक सकी जज्बा, सड़क मार्ग से पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा में रखा विकास का नया विजन

'मैं आपके साथ हूं, मेरा आग्रह है...', मणिपुर हिंसा पर PM मोदी ने लोगों से क्या की अपील? विस्थापितों के लिए बड़ा ऐलान

'भारत-पाक क्रिकेट मैच देखने मत जाइए, TV मत चलाइए...', पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने बयां किया दुख
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited