कम बजट में जबरदस्त एडवेंचर, सिर्फ 5 हजार में करें यादगार यात्राएं, जिंदगी भर रहेंगी याद

Low Budget Travel tips (photo: canva)
Low Budget Travel In India: अगर आप कम बजट में दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको डिटेल में बताएंगे कि सिर्फ ₹5000 में घूमना अब सपना नहीं है। यहां 3 खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी दी गई है जहां आप एडवेंचर, प्रकृति और शांति सब कुछ एक साथ पा सकते हैं।
दार्जिलिंग(पश्चिम बंगाल): अगर आप बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो दार्जिलिंग(पश्चिम बंगाल) की यात्रा इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। अगर आप ट्रेन और लोकल स्टे का चुनाव करते हैं तो इस बात की काफी संभावना है कि ₹4500–₹5000 के खर्चे में आप दार्जिलिंग को एक्सप्लोर कर लें। टॉय ट्रेन, टी गार्डन, कंचनजंघा व्यू यहां का प्रमुख आकर्षण है। रोपवे, रॉक क्लाइम्बिंग, हेरिटेज ट्रैक का भी मजा आप ले सकते हैं।
तवांग (अरुणाचल प्रदेश): स्थानीय ट्रांसपोर्ट और होमस्टे का अगर आप चुनाव करते हैं तो तवांग (अरुणाचल प्रदेश) की ट्रिप 5 हजार तक में की जा सकती है। बर्फ से ढके पहाड़, तवांग मठ यहां का प्रमुख आकर्षण है। स्नो ट्रेकिंग, बाइकिंग, लोकल ट्राइबल अनुभव आपको यहां रोमांच से भर देंगे।
मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश): बस और होस्टल में स्टे का अगर आप चुनाव करते हैं तो मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश) की यात्रा कर सकते हैं। तिब्बती संस्कृति, कैफे, भागसू झरना यहां का प्रमुख आकर्षण है। त्रिउंड ट्रेक, कैम्पिंग, मॉन्क्स के साथ मेडिटेशन यहां आप कर सकते हैं।
बजट ट्रैवल टिप्स: ऑफ सीजन में ट्रेवल करें ऐसे में होटल और टिकट सस्ते मिलते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करें, सोलो ट्रिप पर जाने की बजाए ग्रुप में जाएं इससे शेयरिंग से खर्च बंट जाता है। सस्ता और कल्चर से भरपूर लोकल होमस्टे का चुनाव करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यात्रा (Travel News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रभात शर्मा टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हुए हैं। मूल रूप से ये उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से ताल्लुक रखते हैं। प्रभात को ट्रैवल, ला...और देखें

वीकेंड पर परिवार संग बनाएं घूमने का प्लान, लखनऊ के पास ये 4 शानदार डेस्टिनेशन

Lakshadweep Travel Tips: लक्षद्वीप घूमने जा रहे हैं? जरूर पढ़ें ये ट्रैवल टिप्स

IRCTC Tour Package: कम बजट में घूमें विदेश, थिम्पू, पारो और पुनाखा की सैर, जानें डिटेल्स

इस बार करें कुछ नया, Mawlynnong गांव की ओर बढ़ाएं कदम, भीड़ से दूर मिलेगी शांति

अबकी बार घूमें नॉर्थ ईस्ट की अनछुई सुंदरता, मंत्रमुग्ध कर देंगी ये 4 जगहें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited