Mukhtar Ansari Family: दादा कांग्रेस अध्यक्ष, नाना ब्रिगेडियर और चाचा उपराष्ट्रपति, जानिए मुख्तार अंसारी की फैमिली में कौन-कौन?

मुख्तार अंसारी
Mukhtar Ansari Family Tree: मुख्तार अंसारी ने अपराध का ऐसा साम्राज्य तैयार किया था कि प्रशासन भी उसके सामने नतमस्तक रहा। कहा जाता है कि एक समय मुख्तार का खौफ इतना ज्यादा था कि वह जिस सड़क पर अपनी जीप पर सवार होकर निकलता, लोग रास्ता बदल देते। एक समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला करवाने में भी उसका नाम सामने आया था। कल देर रात मुख्तार अंसारी की मौत हो गई और इसी के साथ उसका साम्राज्य भी ताश के पत्ते की तरह बिखर गया।
ये भी पढ़ें- क्राइम और पॉलिटिक्स के 'कॉकटेल' तैयार करने वाला डॉन...,पढ़िए कहानी माफिया मुख्तार अंसारी की
कहते हैं वक्त किसी को भी अर्श से फर्श पर ला पटकता है। ऐसी ही कहानी माफिया मुख्तार अंसारी की है। एक समय उसके परिवार की गिनती गाजीपुर के पहले राजनीतिक परिवार में होती थी। यह परिवार सबसे प्रतिष्ठित और पढ़े-लिखे परिवारों में गिना जाता था। मुख्तार के पुरखे कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर उपराष्ट्रपति और सेना में ब्रिगेडियर तक लोग रह चुके हैं। हालांकि, समय ऐसा बदला कि इस परिवार की पहचान अपराध की दुनिया से होने लगी। आइए जानते हैं उसके परिवार के बारे में...
दादा स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस अध्यक्ष
मुख्तार अंसारी के दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी का जन्म 1880 में गाजीपुर में ही हुआ था। उन्होंने मद्रास से डॉक्टरी की ओर इसके बाद यूके से एमएस और एमडी की डिग्री ली। महात्मा गांधी से प्रभावित होकर वह कांग्रेस में शामिल हुए और उनका प्रभाव इतना ज्यादा था कि 1926-27 में कांग्रेस अध्यक्ष थी रहे। मुख्तार के दादा जामिया विश्वविद्यालय के फाउंडिंग मेंबर भी रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मुख्तार की मौत, UP में अलर्ट, आखिर क्यों लग रहे धीमा जहर देने के आरोप? आज कालीबाग में सुपुर्दे खाक होगा डॉन
नाना सेना में ब्रिगेडियर, मिला महावीर चक्र
रिपोर्ट के अनुसार, माफिया मुख्तार के नाना मोहम्मद उस्मान भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे। वह तीन जुलाई 1948 को पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ते हुए कश्मीर के नौशेरा में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से भी नवाजा गया था। वहीं मुख्तार अंसारी के पिता सुभानउल्ला अंसारी भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे, वह एक साफ-सुथरी छवि के नेता थे।
चाचा सबसे ज्यादा समय तक रहे उपराष्ट्रपति
देश के सबसे लंबे समय तक उपराष्ट्रपति रहने वाले हामिद अंसारी भी मुख्तार अंसारी के चाचा लगते हैं। हामिद अंसारी विवादों में भी रहे। इसके अलावा मुख्तार के परिवार में उसका सांसद भाई अफजाल अंसारी और सिबकतुल्लाह अंसारी है, वह विधायक रह चुके हैं। वहीं, मुख्तार अंसारी के दो बेटे हैं- अब्बास अंसारी और उमर अंसारी। अब्बास अंसारी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट से 2022 में मऊ से विधानसभा चुनाव जीता। वह निशानेबाजी में तीन बार का राष्ट्रीय चैंपियन भी रहा है और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के साथ खेल चुका है। हालांकि, फिलहाल वह अब्बास अभी जेल में बंद है। वहीं, दूसरे बेटे उमर अंसारी के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं, वह जमानत पर जेल से बाहर है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एक्सप्लेनर्स (Explainer News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रक...और देखें

म्यांमार, श्रीलंका, बांग्लादेश के बाद अब नेपाल, बीते 4 साल में तख्तापलट-बगावत की भेंट चढ़ गईं ये सरकारें

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट भारत के लिए क्यों जरूरी और इसको लेकर राजनीतिक विरोध क्यों हो रहा

सीपी राधाकृष्णन की जीत से BJP ने किस तरह खुद को फिर साबित किया गठबंधन राजनीति की चैंपियन? एक तीर से साधे कई निशाने

कौन हैं नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल? Gen Z प्रदर्शन के बीच चर्चा में आए, संभाल सकते हैं देश की कमान

Nepal Gen-Z आंदोलन : Now or never #Balen, आखिर ये बालेन शाह कौन हैं और कैसे आंदोलनकारियों की पहली पसंद बन गए
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited